sundarkand

रेपो रेट घटने से कैसे कम होती है EMI, जानिए RBI के फैसले से हर माह कितना होगा फायदा

Updated: शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (09:32 IST)
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी मौद्रिक समीक्षा नीति का ऐलान करते हुए रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान कर दिया। RBI पहले ही साफ कर चुका है कि बैंकों को हर हाल में रेपो रेट कम होने का फायदा कस्टमर को देना ही होगा। अगर बैंक ब्याज दरों में कटौती करते हैं तो फिर होम लोन, कार लोन समेत सभी तरह के लोन पर आम लोगों को फायदा मिलेगा। जानिए EMI पर रेपो रेट का क्या असर होता है? आप कैसे अपनी EMI कम कर सकते हैं? जानिए इसका पूरा गणित... 
 
कैसे की जाती है EMI की गणना : ईएमआई की गणना तीन चीजों पर आधारित होती है। लोन की राशि, उस पर लगने वाला ब्याज और लोन चुकाने की अवधि। लोन की राशि जितनी ज्यादा होती है, ईएमआई भी उतनी ही ज्यादा होती है। लोन जितने ज्यादा समय में आप चुकाते हैं, ईएमआई उतनी ही कम होती है। आप ऑनलाइन कैल्कूलेंटर की मदद से खुद भी इसकी गणना कर सकते हैं।
 
रेपो रेट का EMI पर क्या होता है असर : जब भी आरबीआई रेपो रेट कम करती है तो नया लोन लेने वाले लोगों को इसका फायदा अगले ही माह से मिलने लगता है। हालांकि पुराने लोनों की EMI कम होने में 3 माह का समय लगता है। यह अवधि RBI ने ही तय की है। फिलहाल 30 लाख रुपए के होमलोन पर 8.20 फीसदी की ब्‍याज दर है। रेपो रेट कम होने के बाद अगर SBI अपनी ब्‍याज 0.25 फीसदी घटा देता है तो लोन की रकम पर 7.95 फीसदी ब्‍याज लगेगा। अगर आपने इस बैंक से 20 साल के लिए यह लोन लिया है तो आपको 25656 रुपए EMI के रूप में हर साल चुकाने होंगे। फिलहाल आपकी EMI 26130 रुपए है। इस तरह हर माह आपको 474 रुपए का फायदा होगा। 
 
कैसे कम करें होम लोन की ईएमआई : अगर आप अपने लोन की ईएमआई कम रखना चाहते हैं तो आपको इन 3 बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आपको लंबी अवधि का लोन लेना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा डाउनपेमेंट करना चाहिए और लोन लेने से पहले ऑनलाइन इंटरेस्ट रेट की तुलना करनी चाहिए।
 
इस तरह के लोन में कम नहीं होती EMI : अगर आपने फिक्स्ड ब्याज दर लोन लिया है तो ईएमआई की राशि बदलती नहीं है। हालांकि फ्लोटिंग रेट वाले लोन में ईएमआई रेपो दर के हिसाब से बदलती रहती है। अगर होम लोन की बात की जाए तो आप EMI कम नहीं कराते तो लोन पीरियड कम करा सकते हैं।

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, जागेश्वर से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

अगला लेख