Hanuman Chalisa
✕

ब्रिटेन का कारखाना बंद करेगी होंडा, 3,500 नौकरियों पर मंडराया खतरा...

Updated: मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (23:06 IST)
टोक्यो। होंडा मोटर कंपनी ने अपने पश्चिमी इंग्लैंड के कारखाने को 2021 में बंद करने की योजना का खुलासा किया है। यह ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था के लिए एक और झटका है। ब्रिटेन को 29 मार्च को यूरोपीय संघ से बाहर निकलना है। 
 
जापान की वाहन कंपनी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में अपनी इस योजना की घोषणा की। कंपनी ने कहा है कि इससे 3,500 या उससे अधिक नौकरियां प्रभावित होंगी। 
 
होंडा के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ताकाहिरो हाचिगो ने संवाददाताओं से कहा कि उसके इस फैसले का ब्रेक्जिट से लेना-देना नहीं है। कंपनी ने कहा कि उसने यह फैसला अपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धा को कायम रखने और इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन बढ़ाने की जरूरत के मद्देनजर लिया है। 
 
हाचिगो ने कहा कि अभी हमें यह नहीं पता कि ब्रेक्जिट से किस तरीके के बदलाव आएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी स्विनडॉन स्थित कारखाने के प्रभावित कर्मचारियों से बातचीत शुरू करने जा रही है। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख