suvichar

स्पाइसजेट 12 नई घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू करेगी, जानिए कितना होगा किराया

Updated: मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (23:03 IST)
नई दिल्ली। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि वह 31 मार्च, 2019 से 12 नई सीधी घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू करेगी। इसके लिए किराए भी घोषणा कर दी गई है। 
 
एअरलाइन ने एक बयान में कहा, स्पाइसजेट भोपाल-सूरत-भोपाल, गोरखपुर-मुंबई-गोरखपुर और जयपुर-धर्मशाला-जयपुर सेक्टर पर रोजाना सीधी उड़ान लाने वाली पहली भारतीय विमान कंपनी है।
 
एअरलाइन ने मंगलवार को यह भी घोषणा की कि वह दिल्ली-भोपाल मार्ग के साथ ही भोपाल-दिल्ली मार्ग पर दो नई उड़ानें शुरू करेगी। साथ ही वह 31 मार्च से भोपाल से मुंबई के बीच भी रोजाना एक नई उड़ान शुरू करेगी। 
 
एअरलाइन ने अपने बयान में कहा, स्पाइसजेट भोपाल-मुंबई मार्ग पर 2499 रुपए, भोपाल-दिल्ली मार्ग पर 3299 रुपए, भोपाल-सूरत मार्ग पर 3457 रुपए, गोरखपुर-मुंबई मार्ग पर 4399 रुपए, जयपुर-धर्मशाला मार्ग पर 4099 रुपए और धर्मशाला-जयपुर मार्गों पर 3699 रुपए से शुरू हो रहे आमंत्रण किराए की घोषणा के साथ इस शुरुआत का जश्न मना रही है।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख