dharma sangrah
✕

एचएमडी ग्लोबल को स्मार्टफोन बाजार में अग्रणी होने की उम्मीद

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (23:17 IST)
भोपाल। मशहूर नोकिया ब्रांड मोबाइल फोन का विनिर्माण करने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने कहा कि उसे उम्मीद है कि अगले कुछ सालों में वह भारतीय स्मार्टफोन बाजार की अग्रणी कंपनी होगी।
 
एचएमडी ग्लोबल कंपनी के जनरल मैनेजर (नार्थ एंड इस्ट) अमित गोयल ने गुरुवार को यहां मीडिया को बताया, मोबाइल फोन बाजार में अभी भी काफी संभावनाएं हैं और लोग अब भी नोकिया ब्रांड पर भरोसा करते हैं। अगले कुछ सालों में हम स्मार्टफोन और फीचर फोन बाजार की अग्रणी कंपनी बनने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नोकिया ब्रांड का लाइसेंस हासिल होने के बाद पिछले 11 माह में एचएमडी कंपनी ने स्मार्टफोन के 11 मॉडल बाजार में बिक्री के लिए पेश किए हैं।
 
 
उन्होंने कहा, कंपनी का नेटवर्क बढ़ाते हुए हमने देश में 350 सेवा केन्द्र स्थापित किए हैं। स्मार्टफोन बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए देश में हमने 450 वितरक और 80,000 खुदरा बिक्री केन्द्र स्थापित किए हैं।
 
इससे पहले मीडिया से चर्चा करते हुए गोयल ने नोकिया का 6,999 रुपए कीमत का नया स्मार्टफोन नोकिया-2 बिक्री के लिए मध्यप्रदेश बाजार में पेश किया। उन्होंने बताया कि इस फोन में दो दिन की बैटरी लाइफ तथा आठ मेगापिक्सल कैमरा की सुविधा है। (भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख