Hanuman Chalisa
✕

32 दिन में 18 बार बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए कितने बढ़े दाम...

Updated: शुक्रवार, 4 जून 2021 (13:42 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम 2 दिन के ठहराव के बाद एक बार फिर बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। गत 04 मई से अब तक 18 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि शेष 14 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.36 रुपए तथा डीजल 4.93 रुपए महंगा हो चुका है।
 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 100.98 रुपए और डीजल 30 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 92.99 रुपए प्रति लीटर बिका।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 27 पैसे और डीजल की 28 पैसे बढ़ी। यहां एक लीटर पेट्रोल 94.76 रुपए और एक लीटर डीजल 85.66 रुपए का हो गया।
 
कोलकाता में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 94.76 रुपए और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 88.51 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और डीजल की 26 पैसे बढ़ी। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.23 रुपए और एक लीटर डीजल 90.38 रुपए का मिला।

लेह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी पेट्रोल 100 रुपए पार : राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद लेह, आंध्र प्रदेश के लगभग सभी जिलों तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए। आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम को छोड़कर सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक है। तेलंगाना के अदिलाबाद (100.57 रुपए) और निजामाबाद (100.17 रुपए) में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गया है। लेह में पेट्रोल 100.43 रुपए प्रति लीटर है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख