ramcharitmanas

HDFC बैंक का बड़ा कदम, सस्ता हुआ Loan, घटेगी EMI

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (21:22 IST)
मुंबई। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए कर्ज पर ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की कटौती की। यह कटौती विभिन्न परिपक्वता अवधि के कर्ज पर की गई है। इससे मकान और वाहन कर्ज सस्ते होंगे और मासिक किस्तें कम होंगी।
 
RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा से एक दिन पहले यह कदम उठाया गया है। समझा जाता है कि रिजर्व बैंक ने लगातार तीन बार में रेपो दर में 0.75 प्रतिशत की कटौती का पूरा लाभ बैंक ग्राहकों तक नहीं पहुंचाये जाने को लेकर नाराजगी जताई है।
 
कुछ बैंकों ने पिछले कुछ सप्ताह में कर्ज पर देय ब्याज दर में कटौती की है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक भी शामिल है जिसने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की है। इस कटौती के साथ एचडीएफसी बैंक का एक साल के कर्ज पर एमसीएलआर 8.60 प्रतिशत पर आ गया है।
 
एमसीएलआर में कटौती सभी परिपक्वता अवधि के कर्ज पर की गई है। एमसीएलआर एक दिन से लेकर तीन साल तक की अवधि के लिये होती है। आवास और वाहन जैसे दीर्घकालीन कर्ज एक साल के ब्याज से जुड़े हैं। 

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख