Daily Horoscope
✕

भीम एप पर मिलेगी बड़ी सुविधा, एप से जोड़ सकेंगे कई बैंक खाते

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (21:10 IST)
नई दिल्ली। भुगतान एप भीम के प्रयोगकर्ता इस प्लेटफार्म के अगले संस्करण में कई बैंक खातों को इससे जोड़ सकेंगे। इस एप का अगला संस्करण अक्टूबर में पेश किए जाने की योजना है। 
 
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, 'भीम एप को अपडेट किया जा रहा है। अक्टूबर में पेश होने वाले इसके अगले संस्करण में इस एप के जरिये कई बैंक खातों तक पहुंच सुलभ होगी।' अधिकारी ने दावा किया कि भीम का अगला संस्करण निजी क्षेत्र के भुगतान मंचों को कड़ी प्रतिस्पर्धा देगा।
 
अधिकारी ने कहा, 'भीम के जरिये जनसुविधाओं के बिलों का भुगतान पहले से किया जा सकता है। हम कई और व्यावसायियों को इससे जोड़ रहे हैं। इससे उपभोक्ता उनके उत्पाद और सेवाओं की खरीद कर सकेंगे और एप के जरिये उसका भुगतान कर सकेंगे।'
 
कोई भी प्रयोगकर्ता जिसने अपने मोबाइल फोन नंबर को बैंक खाते से जोड़ा हुआ है, भीम एप के जरिये लेन-देन कर सकता है। जून में भीम एप के जरिये 6,202 करोड़ रुपए मूल्य के डेढ़ करोड़ लेन-देन किए गए। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में AQI 450 पार, शमी का टेस्ट संन्यास

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अगला लेख