dharma sangrah
✕

डायरेक्ट सेलिंग उद्योग में हुई 7.7% की वृद्धि, अश्विनी चौबे ने जारी की रिपोर्ट

Updated: गुरुवार, 31 मार्च 2022 (19:41 IST)
नई दिल्ली। ग्राहकों को सीधे सामान की बिक्री करने वाला डायरेक्ट सेलिंग उद्योग वित्त वर्ष 2020-21 में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 18,000 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है। भारतीय प्रत्यक्ष बिक्री संघ (आईडीएसए) की एक रिपोर्ट में कहा गया कि 2020-21 में उद्योग की बिक्री लगभग 18,067 करोड़ रुपए थी, जो वित्त वर्ष 2019-20 के 16,776 करोड़ रुपए से 1,291 करोड़ रुपए अधिक है।

ALSO READ: दिल्ली में भी मास्क नहीं लगाने पर अब नहीं लगेगा जुर्माना
 
रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 महामारी और व्यापक लॉकडाउन से प्रभावित साल में भारतीय डायरेक्ट सेलिंग उद्योग वृद्धि की रफ्तार को बनाए रखने में कामयाब रहा है। ऐसा लगातार नवाचार, नई तकनीक को अपनाने और ग्राहकों के अनुकूल समायोजन के चलते हो सका। वार्षिक सर्वेक्षण 2020-21 से पता चला है कि प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग में रोजगार भी बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 में सक्रिय प्रत्यक्ष विक्रेताओं की कुल संख्या इससे पिछले साल के मुकाबले 6.32 प्रतिशत बढ़कर 79 लाख हो गई।
 
आईडीएसए ने कहा कि उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रत्यक्ष बिक्री पर वार्षिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को जारी किया। इस मौके पर चौबे ने कहा कि लगभग 80 लाख भारतीयों को आजीविका का अवसर और कौशल मुहैया कराके डायरेक्ट सेलिंग उद्योग ने खुद को भारत के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में स्थापित कर लिया है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख