biodatamaker

सोना महंगा हुआ, चांदी में भी तेजी

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (15:48 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार द्वारा दक्षिण कोरिया से सोने और चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 250 रुपए चमककर 29,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी हालांकि 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर टिकी रही।
 
चीन के बाद पीली धातु के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता देश भारत में सोने और चांदी पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगता है, लेकिन यह शुल्क उन दोनों से आयात करने पर नहीं लगता जिनके साथ मुक्त व्यापार समझौता है। दक्षिण कोरिया के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता है। इन देशों से आयातित आयात शुल्क मुक्त वस्तुओं पर भारत पहले 12.5 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाता था, लेकिन वस्तु एवं सेवा कर के गत एक जुलाई से लागू होने के बाद यह ड्यूटी जीएसटी में ही समाहित हो गई और व्यापारी इसी बात का लाभ उठाकर वहां से भारी मात्रा में दोनों कीमती धातुओं का आयात कर रहे थे।
 
विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर शुक्रवार को 4.5 डॉलर चढ़कर 1,296.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया वायदा तेजी में 1,291.05 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी बढ़त के साथ 17.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी प्रांत व्योमिंग के जैक्सल होल में आयोजित आर्थिक नीति सम्मेलन  में को फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेनेट येलेन के भाषण से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर कमजोर हुआ जिससे सोने को मजबूती मिली है। (वार्ता)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

अगला लेख