sundarkand

गुजरात की तर्ज पर यूपी में भी 'खादी नीति'

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (15:34 IST)
भदोही। गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी ‘खादी नीति’ लागू होगी। इसका मसविदा तैयार हो चुका है और इसे अगले साल अप्रैल में लागू किए जाने की सम्भावना है।
 
प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने बताया कि सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में ‘खादी नीति’ लागू करेगी। अभी तक देश में सिर्फ गुजरात में ही इस तरह की नीति लागू है।
 
उन्होंने अर्से से बंद कम्बल कारखाना को फिर से शुरू करने के बाद कहा कि प्रस्तावित खादी नीति का पूरा मसौदा तैयार हो चुका है और अप्रैल 2018 में इसे लागू करने की योजना है।
 
पचौरी ने बताया कि अभी तक खादी उत्पाद बनाने पर सरकार 10 प्रतिशत की सब्सिडी देती है। नयी नीति में सरकार 10 की जगह 15 प्रतिशत की सब्सिडी देगी। अब खादी से तिरंगा झंडा भी भदोही में बनाया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि प्रदेश में बंद पड़े कुल सात कंबल कारखानों को बहुत जल्द फिर खोला जाएगा। इसकी शुरुआत आज भदोही में बंद एक कंबल कारखाना को खोल कर की जा रही है।
 
इस कंबल कारखाना की स्थापना जिला उद्योग केंद्र ने 1956 में की थी। गिरते उत्पादन के मद्देनजर सरकार ने वर्ष 2009 में इसे पूरी तरह से बंद कर दिया था। (भाषा) 
Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

अगला लेख