dharma sangrah

सावधान! डेरा समर्थकों से मिली दो एके-47

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (15:23 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा पर रेप मामले में फैसले से भड़की हिंसा के बाद कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि इस उपद्रव में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों की संख्‍या में लोग घायल हो गए हैं। 
 
इस बीच, बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने सिरसा में डेरा समर्थकों से दो एके-47 राइफल बरामद हुई हैं। इसके साथ ही कुछ पिस्टल और मैगजीन भी पुलिस ने जब्त की हैं। इस बरामदगी के बाद निश्चित ही सरकार और पुलिस को और सावधान होने की जरूरत है क्योंकि सोमवार यानी 28 अगस्त को डेरा प्रमुख को सजा का एलान भी होना है। 
 
कल्पना कीजिए यदि इस तरह के हथियारों का प्रयोग कर लिया जाता तो स्थिति कितनी भयावह हो जाती। दूसरी ओर डेरा समर्थकों के हौसले कितने बुलंद है यह इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि डेरा का गार्डों ने करनार के पुलिस उप महानिरीक्षक (आईजी) को थप्पड़ मार दिया। इस बीच, बाबा के दो आश्रमों को सील भी कर दिया गया है।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

नॉर्ड स्ट्रीम धमाकों का एक और संदिग्ध गिरफ्तार

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अगला लेख