1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold Silver Rates 28 March
Last Updated : शनिवार, 28 मार्च 2026 (19:28 IST)

युद्ध में तेजी से क्रूड 112 डॉलर पार, बुलियन मार्केट में क्या है सोने चांदी का हाल?

gold silver rates in india
Gold Silver Rates 28 March : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध की वजह से क्रूड, शेयर बाजार और सोने चांदी की कीमतों में भारी उतार चढ़ाव दिखाई दे रहा है। क्रूड के दाम 112 डॉलर पार होने से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। वायदा कारोबार में भी सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ। 
 
27 मार्च को MCX पर सोना 218 रुपए बढ़कर 1,44,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस समय चांदी 204 रुपए गिरकर 227,750 पर पहुंच गई। कॉपर भी 3.55 रुपए की गिरावट के साथ 1,138 रुपए प्रति किलो था।
 
स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिल्वर में भी आज बढ़त दिखाई दी। यहां सोने की कीमत 4487.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 70.117 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड 112.6 और WTI क्रूड 99.64 डॉलर प्रति बैरल पर था। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 157 डॉलर प्रति बैरल थे।

बुलियन मार्केट में आपके शहर में क्या है सोने के दाम?

शहर सोने के दाम
मुंबई 1,49,696 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई 1,49,980 रुपए प्रति 10 ग्राम
दिल्ली 1,49,894 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता 1,49,496 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल 1,49,946 रुपए प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद 1,49,795 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 1,49,746 रुपए प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु 1,49,885 रुपए प्रति 10 ग्राम
तिरुवनंतपुरम 1,49,526 रुपए प्रति 10 ग्राम
पटना 1,49,946 रुपए प्रति 10 ग्राम
 

आपके शहर में क्या है चांदी के दाम?

शहर चांदी के दाम
मुंबई 2,36,519 रुपए प्रति किलो
चेन्नई 2,36,618 रुपए प्रति किलो
दिल्ली 2,36,592 रुपए प्रति किलो
अहमदाबाद 2,36,543 रुपए प्रति किलो
भोपाल 2,36,744 रुपए प्रति किलो
कोलकाता 2,36,619 रुपए प्रति किलो
जयपुर 2,36,519 रुपए प्रति किलो
बेंगलुरु 2,36,678 रुपए प्रति किलो
तिरुवनंतपुरम 2,36,619 रुपए प्रति किलो
पटना 2,36,744 रुपए प्रति किलो
 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने कहा कि आने वाले दिनों में सोने चांदी रेंज बाउंड बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि चांदी नीचे में 1,90,000 तक आ सकती है जबकि ऊपर में इसके 2,50,000 के ऊपर जाती नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि कॉपर का इस्तेमाल बिजली के तारों, केबलों और अन्य बिजली के उपकरणों में किया जाता है। कॉपर की शार्टेज के साथ ही इंडस्ट्रील मांग बढ़ने की वजह से इसके दाम बढ़े हुए हैं। 
 
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने-चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
अयोध्या में बड़ा हादसा टला, लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पंडाल में भीषण आग, यूपी के मंत्री भी घटनास्थल पर