Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन बड़ी तेजी, Sensex 75270 के पार, Nifty भी 394 अंक उछला
Share Market Update News : पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और अमेरिका की ओर से जारी बातचीत के संकेत से भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी रही। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इस बीच बीएसई सेंसेक्स 1205 अंक यानी 1.63 फीसदी उछलकर 75273.45 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 394.05 अंक यानी 1.72 फीसदी चढ़कर 23306.45 पर बंद हुआ।
सिल्वर ईटीएफ में जबरदस्त उछाल
कारोबार के दौरान सिल्वर ईटीएफ में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जो 5.5 फीसदी तक पहुंच गया। यह तेजी चांदी के दामों में अचानक आई वृद्धि के कारण है। बाजार में कंज्यूमर ड्यूरेबल, रियल्टी और पीएसयू बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने मुख्य सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया।
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स
सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, टाइटन, इंडिगो, ट्रेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों में अच्छी बढ़त रही। रियल्टी, फार्मा, PSU बैंक, मेटल, ऑटो, FMCG और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 2 फीसदी की बढ़त हुई। निफ्टी में सबसे अधिक बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और अडाणी एंटरप्राइजेज शामिल रहे।
मंगलवार को भी आई थी जोरदार तेजी
इससे पहले यानी मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले की योजना को अस्थाई रूप से टाले जाने की घोषणा के बाद एशिया के अन्य बाजारों में तेजी के साथ स्थानीय शेयर बाजारों में जोरदार तेजी आई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1372.06 अंक यानी 1.89 फीसदी उछाल के साथ 74068.45 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 399.75 अंक यानी 1.78 फीसदी बढ़त के साथ 22912.40 पर बंद हुआ।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

