Hanuman Chalisa

सोने-चांदी में गिरावट, सोना 210 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरा, चांदी में 400 रुपए की गिरावट

Updated: मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (15:02 IST)
नई दिल्ली। देश में मंगलवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। सोना में 210 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई तो चांदी भी 400 रुपए प्रति किलो गिरी।

भारत में 10 ग्राम सोना 47660 रुपए प्रति 10 ग्राम था तो चांदी की कीमत 67100 रुपए प्रति किलो थी। सोने और चांदी में आज क्रमश: 210 रुपए और 400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। 
 
इसी तरह, पटना सराफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने के दाम में 2990 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 230 रुपए बढ़ गए।
 
पटना सराफा में आज 24 कैरेट सोना 47660 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका जबकि यहां 22 कैरेट सोने के दाम 46660 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। पिछले 10 दिनों की बात करें तो 22 और 24 कैरेट सोने में यहां गिरावट का दौर दिखाई दे रहा है। 18 जुलाई को यहां 24 कैरेट सोने की दाम 48190 रुपए प्रति 10 ग्राम थे जबकि 22 कैरेट सोना 47190 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा था।
 
एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.03 फीसदी यानी 12 रुपए गिरकर 47449 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। चांदी 0.22 फीसदी (151 रुपए) गिरकर 66970 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। दोपहर 2:30 पर सोना 24 रुपए की बढ़त के साथ 47485 पर था जबकि चांदी 203 रुपए की गिरावट के साथ 66,918 रुपए किलो थी।

Show comments

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

Pakistan को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, आतंक और धमकियों पर नहीं झुकेगा भारत

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

सभी देखें

LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक संशोधन बिल, पेलेट गन पर संसद में बवाल

धर्मेंद्र प्रधान पर पोस्ट से BJP में बवाल! अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता राहर घिरीं, पार्टी नेताओं ने जताई नाराजगी

वलसाड बाढ़ में रक्षक बनी गुजरात पुलिस, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने वीडियो शेयर कर की तारीफ

'शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार'— सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

'बेटी के बयान से दुखी हूं, लेकिन पिता को दोष नहीं दे सकते'— केशव महंता के बचाव में बोले हिमंत बिस्वा सरमा

अगला लेख