Hanuman Chalisa
✕

सोना 30 रुपए चमका, चांदी स्थिर

Updated: बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (17:22 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में रही गिरावट के बीच त्योहारी मांग आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए चमककर छह माह से अधिक के उच्चतम स्तर 32 हजार 650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग में टिकाव से चांदी 39 हजार 200 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में नरमी रही। लंदन का सोना हाजिर 6.65 डॉलर फिसलकर 1,223.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इसी तरह दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.20 डॉलर उतरकर 1,218 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के करीब 16 माह के उच्चतम स्तर के आसपास रहने से वैश्विक बाजार में पीली धातु की चमक फीकी पड़ गई है। घरेलू बाजार में डॉलर की तुलना में रुपए की गिरावट और त्योहारी मांग के कारण सोने के भाव बढ़े हैं। इस दौरान चांदी 0.10 डॉलर लुढ़ककर 14.33 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख