ramcharitmanas
✕

त्योहारी मांग से सोना-चांदी में चमक बढ़ी

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (14:36 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बावजूद त्योहारी मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 75 रुपए चमककर 30 हजार 450 रुपए दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 100 रुपए उछलकर 40 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। 
 
विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 0.03 डॉलर लुढ़ककर 1,268.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.7 डॉलर फिसलकर 1,271.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में हालांकि 0.02 डॉलर बढ़त रही और यह 16.60 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
बाजार विश्लेषकों के अनुसार दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। हालांकि स्थानीय बाजार में जेवराती मांग बरकरार है जिससे यहां इसकी कीमतों में तेजी का रुख रहा। (वार्ता)

Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

उन्हें मरने नहीं दे सकता था, PM मोदी से बोले- भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार

अगला लेख