dharma sangrah
✕

किसान ने पुलिस से मांगा पजामा, जवाब मिला नंगे जाओ...

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (14:30 IST)
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में पुलिस द्वारा किसानों को कपड़े उतारकर हवालात में बंद किए जाने संबंधी मामले में बवाल मच गया। किसानों का आरोप है कि जब एक किसान ने पुलिसकर्मियों से अपना पजामा मांगा तो उसे जवाब मिला की नंगे जाओ। 
 
इस बीच कपड़े उतारकर हवालात में बंद करने संबंधी मामले में पुलिस ने अजीब तर्क रखा है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि फांसी लगाने के डर से किसानों के हवालात के बाहर कपड़े उतरवाए गए है।
 
उधर टीकमगढ़ से भाजपा विधायक केके श्र‍ीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वयं कपड़े उतारें और कुछ अन्य लोगों से कपड़े उतरवाकर एक बार फिर किसानों को बदनाम करने की कोशिश की गई. विधानसभा चुनाव नजदीक आते देखकर कांग्रेस प्रदेश का वातावरण खराब करना चाहती है
 
मामले का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वत:संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। 
 
आयोग ने कहा है कि मीडिया में टिकमगढ़ में किसानों के उत्पीड़न को लेकर जो रिपोर्ट आईं हैं अगर वे सही हैं तो यह किसानों के मानवाधिकारों का हनन है। लिहाजा, राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक चार सप्ताह में इस मामले की रिपोर्ट पेश करें।
 
आयोग ने कहा है कि रिपोर्ट से पता चला है कि राज्य के गृहमंत्री ने तीन दिन में जांच कराने के निर्देश दिए हैं, मगर उन्होंने यह नहीं माना है कि पुलिस थाने में किसी की पिटाई हुई है।
 
टीकमगढ़ जिले को सूखा-ग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्टर ऑफिस के बाहर कांग्रेसियों के साथ मिलकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन से लौट रहे किसानों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को देहात पुलिस ने रोक लिया। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें कपड़े उतारकर लॉकअप में बंद कर दिया। इस दौरान कपड़े उतरवाकर उनकी जमकर पिटाई की गई।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख