ramcharitmanas
✕

सोना 280 रुपए चमका, चांदी 260 रुपए मजबूत

Updated: गुरुवार, 18 जून 2020 (19:20 IST)
नई दिल्ली। सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 280 रुपए की तेजी के साथ 48,305 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पहले बुधवार के कारोबार में सोना 48,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
चांदी की कीमत भी 260 रुपए की तेजी के साथ 49,452 रुपए प्रति किग्रा हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 49,192 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत लाभ के साथ 1,728 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.59 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका और चीन में वायरस के बढ़ते मामले की वजह से निवेशकों ने सुरक्षित आस्तियों की ओर अपना रुख किया जिससे गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। (भाषा)

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

LIVE: कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को मिला 21.36 फीसदी लिस्टिंग गेन

तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

Top News 28 October: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्णब से तबाही, यूपी-बिहार MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया

कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान, आसमान में बचाई थी 174 यात्रियों की जान

अगला लेख