biodatamaker
✕

सस्ते हुए सोना-चांदी, इतने गिरे दाम

Updated: गुरुवार, 14 मार्च 2019 (20:27 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही भारी गिरावट के बीच जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 15 रुपए फिसलकर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिकी ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी भी 410 रुपए लुढ़ककर 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। लंदन का सोना हाजिर 7.85 डॉलर लुढ़ककर 1,301.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,302.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे सोने की माँग घटती है और कीमत में गिरावट आती है। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.15 डॉलर लुढ़ककर 15.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख