• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, silver, bullion market
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 9 सितम्बर 2016 (16:58 IST)

सोना और चांदी में गिरावट

सोना और चांदी में गिरावट - Gold, silver, bullion market
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन कमजोर हुआ। यह 150 रुपए गिरकर 31,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की लगातार 7 कारोबारी दिवसों की तेजी भी थम गई। यह 1 महीने से अधिक की सबसे बड़ी 850 रुपए की गिरावट के बाद 46,150 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 2.2 डॉलर लुढ़ककर 1,335.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 1.6 डॉलर गिरकर 1,340 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
विश्लेषकों के अनुसार डॉलर में सुधार आने से कीमती धातुओं में गिरावट आई है। प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 94.80 से सुधरकर 94.93 पर पहुंच गया। इससे कीमती धातुओं पर दबाव रहा।
 
उनका कहना है कि इस महीने फेडरल रिजर्व की बैठक तक कीमती धातुओं पर डॉलर की स्थिति का ही असर दिखेगा। यदि डॉलर मजबूत होगा तो इनकी कीमतें गिरेंगी इस बीच लंदन में चांदी 0.11 डॉलर गिरकर 19.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
सेंसेक्स में गिरावट