biodatamaker

सोना हुआ सस्ता, चांदी चमकी

Updated: बुधवार, 14 अगस्त 2019 (18:21 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर से फिसलता हुआ बुधवार को 425 रुपए की डुबकी के साथ 37,945 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया जबकि चांदी 30 रुपए चढ़कर 44,310 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
मंगलवार को विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेज गिरावट के बाद बुधवार को भाव 1,500 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर टिके रहे। हांगकांग में अशांति और वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका में सोने पर दबाव नजर आया। लंदन एवं न्यूयॉर्क में मंगलवार को सोना हाजिर 12.10 डॉलर चमककर 1,523.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था, जो अप्रैल 2013 के बाद का उच्चतम स्तर था।
 
अक्टूबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 18.50 डॉलर की बढ़त में 1,529.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया, हालांकि बाद में शुरुआती रिकॉर्डतोड़ तेजी इन रिपोर्टों के बीच गायब हो गई कि चीन के कुछ उत्पादों पर अमेरिकी शुल्कों में देरी तथा दोनों देश व्यापार पर बातचीत जारी रखने के लिए सहमत हो गए हैं।
 
एमसीएक्स में अक्टूबर के लिए सोने का वायदा मंगलवार के रिकॉर्ड भाव 38,666 रुपए से घटकर 37,779 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। सोने की तुलना में चांदी अपने हाल के ऊंचे स्तर 44,584 रुपए की तुलना में 43,146 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। (वार्ता)

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख