Hanuman Chalisa

सोना 150 रुपए उछला, चांदी भी 295 रुपए चमकी

गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 (16:35 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही घट-बढ़ के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 150 रुपए की छलांग लगाकर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 295 रुपए की मजबूती के साथ 38,520 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
विदेशी बाजारों में जर्मनी के कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका तेज होने से पीली धातु के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा रहा। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत रहने से सोने पर दबाव बना रहा।
 
लंदन का सोना हाजिर 2.23 डॉलर की तेजी में 1,276.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, हालांकि जून का अमेरिकी सोना वायदा 0.40 डॉलर लुढ़ककर 1,279.00 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.89 डॉलर प्रति औंस रह गई। (वार्ता)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

अगला लेख