ramcharitmanas

सोना-चांदी एक माह के उच्चतम स्तर पर

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (16:10 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु के 1,300 डॉलर के पार पहुंच जाने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 175 रुपए चमककर 1 महीने के उच्चतम स्तर 30 हजार 400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
 
लगातार 7 कारोबारी दिवसों में से 6 में सोना चढ़ा है, जबकि शुक्रवार को इसमें 25 रुपए की मामूली गिरावट रही थी। चांदी में लगातार 7 दिन तेजी रही। इस दौरान चांदी 1,760 रुपए की छलांग लगा चुकी है। सफेद धातु शनिवार को 280 रुपए की बढ़त में 1 महीने के उच्चतम स्तर 39,980 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
विदेशों में सप्ताहांत पर बाद के कारोबार में सोना 1,300 डॉलर के पार पहुंच गया। सोना हाजिर 9.10 डॉलर की मजबूती के साथ 1,302.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। फरवरी का अमेरिकी सोया वायदा भी 7.09 डॉलर चढ़कर 1,305.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से सोने के दाम बढ़े हैं। इससे अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात सस्ता हो जाता है। परिणामस्वरूप मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर 0.10 डॉलर चमककर 16.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख