biodatamaker
✕

सोना चार सप्ताह के निचले स्तर पर

Updated: सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (17:29 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका में सीनेट द्वारा कर विधेयक पारित किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर पीली धातु में आई गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50  रुपए फिसलकर 4 सप्ताह के निचले स्तर 30,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी  पर भी दबाव जारी है। सफेद धातु 200 रुपए की गिरावट के साथ 39,000 रुपए प्रति  किलोग्राम रह गई। यह करीब 4 माह का इसका भी निचला स्तर है।
 
विदेशों में दोनों कीमती धातुओं पर दबाव रहा। सोना हाजिर 5.25 डॉलर लुढ़ककर  1,274.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी अमेरिकी सोना वायदा भी 5.50 डॉलर की गिरावट में 1,276.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में कर व्यवस्था में सबसे बड़े सुधार वाले विधेयक के सीनेट से पारित हो जाने से डॉलर में आई तेजी का दबाव पीली धातु पर रहा। कर  विधेयक के पारित होने से अर्थव्यवस्था के गति पकड़ने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय बाजार  में चांदी हाजिर भी 0.04 डॉलर फिसलकर 16.35 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

बिजली-पानी के लिए सड़क पर 500 परिवार, चक्काजाम, पीथमपुर में 1KM तक वाहनों की कतार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

कई शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनें फुल, कई में बुकिंग बंद, बसों का किराया भी 4 हजार तक पहुंचा, कैसे मनेगा त्‍योहार

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

अगला लेख