biodatamaker

सोने की चमक बढ़ी, चांदी भी मजबूत

Updated: रविवार, 19 नवंबर 2017 (11:00 IST)
नई दिल्ली। चालू शादी विवाह के सीजन में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। सोने की कीमत बीते सप्ताह 325 रुपए की तेजी के साथ 30,775 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
 
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने के कारण चांदी की कीमत भी 750 रुपए की तेजी के साथ 41,000 रुपए के स्तर से ऊपर 41,150 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सर्राफा मांग बढ़ गई और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख कायम हो गया। इसके अलावा चालू शादी विवाह के मौसम में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से यहां सोने की कीमतों में तेजी आई।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में तेजी दर्शाता 1,293.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 17.28 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की मजबूत शुरुआत हुई, जो ताजा लिवाली समर्थन के कारण बढ़कर 30,625 रुपए और 30,475 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। बाद में इसे कुछ प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और यह 30,450 रुपए और 30,300 रुपए तक लुढ़कने के बाद घरेलू हाजिर बाजार में शादी विवाह के मौसम की लिवाली और मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप ये कीमतें अंत में 325 - 325 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 30,775 रुपए और 30,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं।
 
हालांकि, सीमित सौदों के कारण गिन्नी की कीमत एक सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद सप्ताहांत में 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम के पूर्वस्तर पर ही बंद हुईं।
 
चांदी तैयार की कीमत सप्ताहांत में 750 रुपए की तेजी के साथ 41,150 रुपए प्रति किग्रा और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के दाम भी 650 रुपए की तेजी के साथ 40,150 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
 
चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रुख दर्शाती बंद हुई। (भाषा)

Show comments

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

Russia-Ukraine War : मॉस्को की ओर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले, रूस का दावा- 1,600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर क्यों मचा सियासी घमासान, BJP ने किसलिए लिया राहुल गांधी का नाम

Iran US War : ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कतर के जरिए भेजा मैसेज, दी चेतावनी- नहीं मानी तो निर्णायक जंग के लिए तैयार

सभी देखें

'सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक', मंत्री असीम अरुण का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

नितिन नवीन के मेरठ दौरे की तैयारियां पूरी, युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

योगी सरकार में साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, 75 जिलों में 5.10 लाख शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

अगला लेख