ganesh chaturthi
✕

चांदी चमकी, सोने में टिकाव

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (16:20 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही तेजी के बीच खुदरा जेवराती खरीद में सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना गत दिवस के भाव 30,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पड़ा रहा, हालांकि औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी ने 300 रुपए की छलांग लगाई और यह 40,800 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन में सोना हाजिर 0.35 डॉलर की तेजी में 1,287.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.50 डॉलर चमककर 1,290.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर हालांकि 0.01 डॉलर फिसलकर 16.81 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के टूटने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु को बल मिला है लेकिन इस साल के अंत तक फेडरल रिजर्व द्वारा एक बार और ब्याज दर बढ़ाए जाने की प्रबल संभावना के कारण इस पर दबाव भी है। (वार्ता)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख