ganesh chaturthi
✕

सोना चमका, चांदी उच्चतम स्तर पर

Updated: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (17:06 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में रही तेजी और घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग में  आए सुधार से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 29,950 रुपए प्रति  10 ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं की मांग में आई जबरदस्त तेजी के दम पर चांदी  भी 400 रुपए उछलकर साढ़े 3 माह के उच्चतम स्तर 43,600 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव  पर पहुंच गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार वहां सोना हाजिर 4.80 डॉलर चमककर  1,253.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.9 डॉलर  चढ़कर 1,254.3 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई  गिरावट से सोने की कीमत को बल मिला है। इसके साथ ही आर्थिक नीतियों के प्रति राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप के अबूझे रुख से निवेशक बॉण्ड और शेयर बाजार के बजाय सुरक्षित निवेश करना  अधिक लाभकारी मान रहे हैं। 
 
स्थानीय बाजार में फिलहाल विवाह के सीजन के कारण जेवराती मांग में सुधार हुआ है जिससे  पीली धातु की चमक लगातार दूसरे दिन तेज हुई है। लंदन में चांदी हाजिर 0.08 डॉलर  चमककर 18.22 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख