Daily Horoscope
✕

दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने की बिक्री में आई तेजी, 30 टन सोने की होती है बिक्री

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 (12:57 IST)
sale of gold on dhanteras: दुनिया के सबसे बड़े सोने के उपभोक्ता देश भारत में दिवाली (Diwali) से पहले धनतेरस (Dhanteras) पर सोने तथा चांदी (gold and silver) की खरीदारी शुक्रवार को सोने की कीमतों में नरमी के साथ उपभोक्ता मांग में सुधार के चलते सकारात्मक रही। धनतेरस पर भारत में कोई 30 टन सोने की बिक्री होती है।
 
सोने का भाव 28 अक्टूबर को 63,000 रुपए के उच्चतम स्तर से 800-1,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) तक गिर गया। इससे धनतेरस पर खरीदारी को बढ़ावा मिला जिसे हिन्दू पंचांग में कीमती धातुओं से लेकर अन्य वस्तुओं की खरीद के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है।
 
20 से 30 टन सोने की बिक्री होती है : कारोबारियों को उम्मीद है कि सोने की बिक्री पिछले साल के स्तर को पार कर जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने की कीमतें 400 रुपए गिरकर 60,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। दिल्ली में 2022 में धनतेरस के दिन सोने की कीमतें करों को छोड़कर 50,139 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं। सामान्य वर्षों में धनतेरस के दिन करीब 20-30 टन सोने की बिक्री होती है।
 
सोना खरीदने का सबसे अच्छा मुहूर्त दोपहर में : कारोबारियों ने कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जो देर रात तक जारी रहेगी। द्रिक पंचांग के अनुसार धनतेरस पर चांदी तथा सोना खरीदने का सबसे अच्छा मुहूर्त शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट बजे शुरू होगा और 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा।
 
सोने की कीमतें कारोबार के अनुकूल : ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) के निदेशक दिनेश जैन ने कहा कि सोने की कीमतें कारोबार के लिए अनुकूल हैं। हम आज अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। हमें उपभोक्ताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और ग्राहकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है।
 
युवा पीढ़ी हल्के वजन के आभूषण खरीद रही : उन्होंने कहा कि हीरे की कीमतें गिरने से युवा पीढ़ी हल्के वजन के आभूषण खरीद रही है और कुछ लोग सोने तथा चांदी के सिक्के खरीद रहे हैं। मुंबई स्थित पीएम शाह एंड कंपनी ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक जैन ने कहा कि हमें इस धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बिक्री कैसी रही, यह शाम तक ही पता चल पाएगा।
 
पीएम शाह एंड कंपनी ज्वेलर्स की 5 दुकानें हैं। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन मनीष जैन ने कहा कि दाम कम हुए हैं और उपभोक्ता मांग बढ़ी है। ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सोने तथा चांदी के सिक्के और यहां तक कि पूजा के लिए चांदी के बर्तन भी खरीद रहे हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज) देवेया गगलानी ने कहा कि पिछले साल धनतेरस के बाद से सोने ने निफ्टी 50 के रिटर्न को आसानी से पछाड़ते हुए करीब 20 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख