Daily Horoscope
✕

Gold-Silver Price : सोना फिर उछला, बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए क्‍या हैं भाव...

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (20:35 IST)
Delhi bullion market : सोने में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को जारी रहा और राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 270 रुपए चढ़कर 86,070 रुपए प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को यह धातु 85,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण बुधवार को सर्राफा बाजार बंद थे। आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली, कमजोर रुपए और शेयर बाजार में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। इस साल सोना 6,680 रुपए प्रति 10 ग्राम या 8.41 प्रतिशत चढ़ चुका है।
 
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 270 रुपए की तेजी के साथ 85,670 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को यह धातु 85,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण बुधवार को सर्राफा बाजार बंद थे।
ALSO READ: Gold Rate : सोना ऑलटाइम हाई, अभी तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, होश उड़ा देंगे 10 ग्राम के रेट
बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली, कमजोर रुपए और शेयर बाजार में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। इस साल सुरक्षित निवेश की मांग और मजबूत वैश्विक रुझानों के कारण सोना 6,680 रुपए प्रति 10 ग्राम या 8.41 प्रतिशत चढ़ चुका है। हालांकि चांदी की कीमतें 96,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रहीं।
 
बृहस्पतिवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 87.57 (अस्थाई) के अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करेगा। समीक्षा में ब्याज दर में कटौती की बढ़ती संभावनाओं ने रुपए पर दबाव डाला। कमजोर रुपया डॉलर की कीमत वाले सोने के आयात को महंगा बनाता है। हालांकि वायदा कारोबार में कीमती धातु में गिरावट आई।
ALSO READ: WGC की रिपोर्ट का आकलन, देश में Gold की मांग 700 से 800 टन रहने का अनुमान
एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, बाजार प्रतिभागियों का ध्यान शुक्रवार को पेश होने वाली रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति और अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़ों पर केंद्रित है। त्रिवेदी ने कहा, रुपए की चाल और जिंस बाजार में सोने का रुझान कीमत निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
 
वैश्विक बाजारों में अप्रैल डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 12 डॉलर प्रति औंस घटकर 2,881 डॉलर प्रति औंस रह गया। बुधवार को कॉमेक्स वायदा 2,906 डॉलर प्रति औंस के एक और उच्च स्तर पर पहुंच गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

अगला लेख