suvichar
✕

सोना 48 हजार के पार, चांदी में भी 1280 रुपए का उछाल

Updated: बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (16:50 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 675 रुपए की तेजी के साथ 48 हजार 169 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
 
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,494 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1280 रुपए के उछाल के साथ 62 हजार 496 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। पिछले दिन के कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 61 हजार 216 रुपए प्रति किग्रा था।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.80 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतें 1,800 डॉलर के स्तर से ऊपर रही जिससे लाभ की स्थिति बनी रही। (भाषा) 
 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

बिजली-पानी के लिए सड़क पर 500 परिवार, चक्काजाम, पीथमपुर में 1KM तक वाहनों की कतार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

कई शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनें फुल, कई में बुकिंग बंद, बसों का किराया भी 4 हजार तक पहुंचा, कैसे मनेगा त्‍योहार

अगला लेख