dharma sangrah
✕

सोना सस्ता हुआ, सात माह के निचले स्तर पर

Updated: बुधवार, 18 जुलाई 2018 (15:46 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग में आई भारी गिरावट के दबाव में बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपए लुढ़ककर सात माह के निचले स्तर 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
इस दौरान औद्योगिक उठाव कम होने से चांदी भी 620 रुपए का गोता लगाती हुई साढ़े तीन माह के निचले स्तर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई। 
 
विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं पर डॉलर की मजबूती का दबाव रहा। लंदन का सोना हाजिर एक फीसदी से अधिक यानी 5.72 डॉलर लुढ़ककर 1,221.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.40 डॉलर की गिरावट में 1,221.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की मांग में सुस्ती आई है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल द्वारा मंगलवार को अमेरिका के ऊपरी सदन में दिए गए बयान ने भी इसकी मांग सुस्त कर दी।
 
पॉवेल के बयान ने गिराए सोने के दाम : पॉवेल ने ब्याज दर में बढ़ोतरी में तेजी लाने का समर्थन किया है। साथ ही चीन और भारत जैसे देशों से सोना आयात कम होने का दबाव भी दोनों कीमती धातुओं पर है। अमेरिका और चीन के बीच जारी तनातनी से येन कमजोर पड़ रहा है, जिसका असर सोने की मांग पर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.15 डॉलर गिरकर 15.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

अगला लेख