Hanuman Chalisa
✕

सोने में 31 रुपए की गिरावट, चांदी भी 372 रुपए टूटी

Updated: मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (17:26 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख और रुपए के मूल्य में सुधार के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 31 रुपए की गिरावट के साथ 46,891 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोने का पिछला बंद भाव 46,922 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 372 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 66,072 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इसका पिछला बंद भाव 66,444 रुपए था।

ALSO READ: सोना 124 रुपए टूटा, चांदी भी रही नरम
 
विदेशी विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रुख से खुला और बाद में 4 पैसे की तेजी के साथ 74.30 रुपए प्रति डॉलर हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार अमेरिकी जिंस बाजार में कमजोरी के रुख और रुपए के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 31 रुपए की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि दर्शाता 1,810 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 25.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी।(भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख