manglik dosh calculator
✕

70 हजार से नीचे आया सोना, चांदी में भी गिरावट

Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (18:49 IST)
Gold fell below Rs 70 thousand: सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों गिरने से बृहस्पतिवार को सोना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 150 रुपए की गिरावट के साथ 69,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक चांदी की कीमत भी 700 रुपए की गिरावट के साथ 81,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 81,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ALSO READ: सोना पहली बार 70000 के पार, रचा नया इतिहास
पिछले भाव से 150 रुपए कम : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 69,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी जो पिछले बंद भाव से 150 रुपए कम है। 
 
विदेशी बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,287 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 10 डॉलर कम है।
ALSO READ: Gold jadi buti : सोना बनाने वाली जड़ी बूटी कौनसी है?
क्या हैं रुझान : एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषण) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि जब तक पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बनी रहेंगी, तब तक सोने में मौजूदा रुझान बने रहने की उम्मीद है।
 
इसके साथ ही चांदी गिरावट के साथ 26.75 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही थी। पिछले बंद में यह 27.05 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख