Daily Horoscope
✕

40 हजार को पार कर सकता है सोना

Updated: रविवार, 25 अगस्त 2019 (14:13 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में रही तेजी और घरेलू मांग बढ़ने के कारण सोने में लगातार चौथे सप्ताह तेजी देखी गई तथा यह 39 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के करीब पहुंच गया। कारोबारियों का कहना है कि परिस्थितियां ऐसी ही बनी रहीं तो आने वाले दो-तीन सप्ताह में यह 40 हजार रुपए का स्तर भी पार कर सकता है।
 
गत सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 325 रुपए चढ़कर 38,995 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो अब तक का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। चांदी भी 50 रुपए की साप्ताहिक बढ़त में सप्ताहांत पर 45,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशों में दोनों पीली धातुओं के दाम में तेजी रही। लंदन और न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 14.08 डॉलर बढ़कर 1,527.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 13.30 डॉलर चढ़कर शुक्रवार को बाजार बंद होते समय 1,536.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
अमेरिका और चीन के व्यापार युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से तनाव और गहराने की आशंका बनी है। साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व जेरोम पॉवेल ने यह संकेत दिया है कि आगे भी नीतिगत दरों में कटौती जारी रह सकती है।
 
इन दोनों कारकों से विदेशों में सोना चढ़ा है तथा आने वाले सप्ताह में इसमें तेजी आने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो घरेलू बाजार में दाम और बढ़ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी बीते सप्ताह 0.29 डॉलर चढ़कर 17.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

अगला लेख