• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold bullion market, gold prices, Brekgit, UK
Written By
Last Modified: रविवार, 26 जून 2016 (18:39 IST)

सोने के 33,500 रुपए का स्तर छूने का अनुमान

Gold bullion market
मुंबई। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर आने (ब्रेक्जिट) के पक्ष में हुए जनमत संग्रह के बाद सोने की खरीद को सुरक्षित निवेश माना जा रहा है। अमेरिका में चुनाव, मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से साल के अंत तक इसके दाम स्थिर और 33,500 रुपए के स्तर पर बने रहने की संभावना है।
कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक गणशेखर त्यागराजन ने कहा कि ब्रेक्जिट के बाद जो अनिश्चितता है, वह सोने के लिए अच्छी है। दिसंबर 2016 तक सोने के दाम 33,500 रुपए रहने की उम्मीद है तथा दिसंबर अंत तक सोने के भाव 1,475 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकते हैं।
 
गौरतलब है कि शुक्रवार को ब्रिटेन के यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद सोने के भाव में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि आई और यह 1,319 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए। भारत में भी सोने के दाम 1,000 रुपए चढ़कर 30,875 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
दिल्ली में हाई वोल्टेज ड्रामा, विधायकों समेत मनीष सिसोदिया ‍‍हिरासत में...