sundarkand
✕

सोना 32 हजार रुपए से नीचे उतरा, चांदी भी टूटी

Updated: शुक्रवार, 1 जून 2018 (15:26 IST)
नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने तथा कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 100 रुपए और टूटकर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
चांदी में भी यही रुख रहा। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से यह 450 रुपए के नुकसान के साथ 41,000 रुपए से नीचे 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
 
कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग कमजोर रहने से सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई।
 
वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 0.23 प्रतिशत टूटकर 1,297.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 0.58 प्रतिशत के नुकसान से 16.39 डॉलर प्रति औंस रह गई। 
 
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपए के नुकसान से क्रमश: 31,900 और 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। गुरुवार के कारोबार में सोना 90 रुपए टूटा था। गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे।
 
सोने की तरह चांदी हाजिर भी 450 रुपए टूटकर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 445 रुपए के नुकसान के साथ 39,680 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपए और बिकवाल 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। (भाषा) 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख