suvichar
✕

महंगा हुआ सोना, चांदी में 50 रुपए उतरे

Updated: मंगलवार, 27 जून 2017 (14:45 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में लौटी तेजी के साथ स्थानीय ग्राहकी आने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए रुपए चढ़कर 29 हजार 160 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, औद्योगिक मांग उतरने से चांदी 50 रुपए फिसलकर 38 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गत दिवस की भारी गिरावट के बाद सोने में दुबारा मजबूती लौट आई। सोमवार को 1,236.46 डॉलर प्रति औंस के छह सप्ताह के निचले स्तर को छूने वाला सोना आज 9.30 डॉलर की छलांग लगाकर 1,251.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.2 डॉलर की बढ़त के साथ 1,252.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु मजबूत हुई है। डॉलर के कमजोर पड़ने से दूसरी मुद्रा वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे इसकी मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर चढ़कर 16.67 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख