dharma sangrah
✕

शादी से इंकार करने पर प्रेमी को जिंदा जलाया

Updated: मंगलवार, 27 जून 2017 (14:31 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक युवक के अपनी प्रेमिका से शादी करने से इंकार करने पर प्रेमिका ने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवक को जिंदा जला दिया। लगभग आठ दिन जीवन-मृत्यु से संघर्ष करने के बाद शादीशुदा प्रेमी की ग्वालियर के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने तलाकशुदा प्रेमिका और उसके दोनों भाइयों को गिरफ्तर कर लिया है।
 
मेहगांव पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम आलमपुरा निवासी शादीशुदा युवक अरविन्द नरवरिया (30) का देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पुर निवासी तलाकशुदा महिला गायत्री नरवरिया से प्रेम प्रसंग था। गायत्री ने उस पर शादी का दबाव डाला, जिसके बाद उसने अपने शादीशुदा होने का हवाला देकर शादी करने से इंकार कर दिया। 
 
इससे बेहद गुस्साई गायत्री ने 17 जून की रात अरविन्द को अपने घर बुलाया और गांव से बाहर एक स्थान पर अपने दोनों भाई दीने और गोपाल के साथ मिलकर उस पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। तीनों आरोपी करीब 80 फीसदी तक जल चुके अरविन्द को छोडकर अपने गांव आ गए, जिसके बाद गायत्री ने पुलिस को फोन कर बताया कि गांव के बाहर आग में कोई जल रहा है। 
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अरविन्द को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। गंभीर अवस्था में जले अरविंद ने अपने मृत्युपूर्व बयान में पूरी कहानी पुलिस को बताई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए तीनों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। (वार्ता) 
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख