biodatamaker
✕

सोना महंगा हुआ, चांदी में 380 रुपए की गिरावट

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (15:58 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में सोने-चांदी में रही गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 8 सप्ताह के उच्चतम स्तर 40 हजार 120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में सात दिन की तेजी के बाद 380 रुपए टूटकर 47 हजार 550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, नव वर्ष से पहले सुस्त कारोबार के बीच सोना हाजिर 1.60 डॉलर टूटकर 1,508.90 डॉलर प्रति औंस रह गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,513.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि नए साल से पहले कारोबार सुस्त रहने से सोने में मामूली गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर चमककर 17.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख