ramcharitmanas
✕

दिवाली से पहले सोना हुआ और महंगा, चांदी ने भी लगाई 990 रुपए की ऊंची छलांग

Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (15:47 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक कारकों के साथ स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 120 रुपए चमककर 1 महीने के उच्चतम स्तर 39,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 990 रुपए की छलांग लगाकर 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर 47,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
ALSO READ: त्योहारी मांग से सोना 120 रुपए चमका, चांदी टूटी
विदेशों में मंगलवार को सोने में 1 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल रहा। दशहरा के मौके पर मंगलवार को बंद रहने के बाद बुधवार को स्थानीय बाजार खुलने पर उसका असर दिखा। त्योहारों से पहले आभूषण निर्माताओं की ओर से आ रही मांग ने भी सोने की बढ़त में योगदान दिया।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को वहां पीली धातु में मामूली गिरावट रही। सोना हाजिर 1.97 डॉलर फिसलकर 1,505.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, वहीं भविष्य में दाम बढ़ने की उम्मीद में दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 6.50 डॉलर की बढ़त में 1,510.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
ALSO READ: सोना सस्ता हुआ, चांदी में 300 रुपए का उछाल
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर गुरुवार से शुरू होने वाली वार्ता में समाधान की संभावना कम होने से निवेशक अभी सतर्कता बरत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 17.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे कारोबारी दिवस तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 120 रुपए चढ़कर 7 सितंबर के बाद के उच्चतम स्तर 39,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में 39,340 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिका। 8 ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर स्थिर रही।
 
धनतेरस से पहले सिक्का निर्माताओं की ओर से ग्राहकी आने से चांदी हाजिर 990 रुपए की छलांग लगाकर 47,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो 25 सितंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 815 रुपए की तेजी के साथ 46,205 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिल्ली में रन फॉर यूनिटी, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

Top News 31 October: सरदार पटेल जयंती, होर्मुज में 2 जहाजों पर हमला और दिल्ली की रिकॉर्ड ठंड; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं 'विश्व युद्ध 3' और साइबर अटैक की अटकलें!

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

अगला लेख