ramcharitmanas

जेवराती मांग से सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी में गिरावट

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (17:07 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच खुदरा जेवराती मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर तीन माह के उच्चतम स्तर 31,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान हालांकि औद्योगिक मांग में नरमी आने से चांदी 20 रुपए की गिरावट में 38,080 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।


लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1.85 डॉलर की तेजी में 1,208.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.70 डॉलर की बढ़त में 1,213.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की चमक बढ़ी हुई है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध की तीव्रता घटने की संभावना से निवेशकों ने डॉलर की खरीद कम करके सुरक्षित निवेश को तरजीह देनी शुरू कर दी है। अमेरिका और चीन ने एक-दूसरे के आयात पर टैरिफ तो लगाया है, लेकिन उसकी कम दरों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

हालांकि अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व की होने वाली बैठक के मद्देनजर निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं, जिससे इसकी बढ़त सीमित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.11 डॉलर की बढ़त के साथ 14.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख