suvichar
✕

कमजोर ग्राहकी से सोना 200 रुपए टूटा, चांदी 985 रुपए लुढ़की

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (16:36 IST)
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से ग्राहकी कम आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपए टूटकर करीब ढाई सप्ताह के निचले स्तर 39,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक उठाव कम रहने से चांदी भी 985 रुपए लुढ़ककर 45,850 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी, जो 5 सप्ताह से अधिक का निचला स्तर है। दोनों कीमती धातुओं में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है।
 
विदेशी बाजारों में सोना शुक्रवार को लगभग अपरिवर्तित रहा। सोना हाजिर 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ डॉलर प्रति औंस पर आ गया, हालांकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1,468.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर समझौता होने की उम्मीद से पीली धातु दबाव में है। इस कारण मौजूदा सप्ताह में इसमें ढाई साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट रही है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि पहले चरण का समझौता होने के बाद अमेरिका और चीन सीमा शुल्क में की गई कटौती वापस ले सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.10 डॉलर की नरमी के साथ 16.97 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख