biodatamaker

सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी गिरावट

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (14:53 IST)
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही तेजी के बावजूद घरेलू खुदरा जेवराती मांग की सुस्ती रहने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 190 रुपए 29,860 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 200 रुपए लुढ़ककर 40,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को लेकर आशंकित विदेशी निवेशकों ने जोखिम भरे निवेश से किनारा करते हुए पीली धातु को तरजीह दी है। इसके अलावा स्पेन के बार्सिलोना में गुरुवार रात वैन द्वारा रौंदे जाने से कम से कम 13 पर्यटकों की मौत और 100 से अधिक के घायल होने से भी निवेशकों का भरोसा जोखिम भरे निवेश में घट गया है।
 
विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 4.25 डॉलर की मजबूती के साथ 1,292.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.3 डॉलर की बढ़त में 1,299.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
वैश्विक स्तर पर चांदी में भी तेजी रही। चांदी हाजिर 0.08 डॉलर की बढ़त में 17.09 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। हालांकि, डॉलर भी अभी दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में मजबूत है, लेकिन ट्रंप की आर्थिक नीतियों से इसे भी झटका लगने की आशंका है। डॉलर की मजबूती और स्थानीय स्तर पर सुस्त खुदरा जेवराती मांग रहने से घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा है। (वार्ता)
Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख