dharma sangrah
✕

Gold-Silver Price : सोने में फिर आया उछाल, चांदी भी 1 लाख रुपए के पार, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

Updated: गुरुवार, 22 मई 2025 (19:42 IST)
Delhi bullion market : आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मांग बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपए बढ़कर 98,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। स्थानीय बाजारों में चांदी की कीमतें भी 2,040 रुपए बढ़कर एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर 1,01,200 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गईं।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपए बढ़कर 98,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वहीं स्थानीय बाजारों में चांदी की कीमतें बृहस्पतिवार को 2,040 रुपए बढ़कर एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर 1,01,200 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गईं। मजबूत वैश्विक रुझानों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने भी स्थानीय कीमतों का समर्थन किया।
ALSO READ: Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्‍ता, चांदी फिर हुई महंगी, जानिए क्‍या हैं भाव...
एसोसिएशन ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुझानों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने भी स्थानीय कीमतों का समर्थन किया। अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, आर्थिक स्थिरता को लेकर नई चिंताओं के बाद डॉलर के दबाव में रहने से सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.50 प्रतिशत गिरकर 3,298.69 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तीव्र गिरावट और अमेरिकी ऋण को लेकर नई चिंताओं के कारण सोने की कीमतों में सकारात्मक कारोबार हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रस) जतिन त्रिवेदी ने कहा, कमजोर डॉलर और चल रही वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोने में निवेशकों की रुचि को बनाए रखा है।
ALSO READ: Gold-Silver Price Today: गोल्ड का नया रिकॉर्ड, 2000 की तेजी, 10 ग्राम के भाव सुनकर उड़ जाएंगे होश
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच नए तनाव के बीच सुरक्षित-संपत्ति की मांग के कारण बृहस्पतिवार को सोने में बढ़त जारी रही। इससे जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों के लिए निवेशकों की रुचि कम हुई और सुरक्षित-संपत्ति की मांग में वृद्धि हुई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

चांदी में भारी गिरावट : 1 माह में चांदी 40,000 रुपए सस्ती, 10 माह में पहली बार 2 लाख से नीचे

गुजरात प्रशासन में बड़ा फेरबदल: राज्य के 22 डिप्टी कलेक्टरों का तत्काल प्रभाव से तबादला

इंटरनेट पर हाहाकार! PHP की इस खतरनाक गलती से खतरे में वेबसाइट्स, सरकारें क्यों कर रही हैं ऑफलाइन?

हुनर को रोजगार से जोड़ने की डिजिटल पहल, यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा Blue DotsAI

LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

अगला लेख