suvichar
✕

Gold-Silver Price : महंगा हुआ सोना और चांदी, जानिए क्‍या रहे भाव...

Updated: शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (19:37 IST)
Delhi bullion market : विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली बढ़ने से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपए की तेजी के साथ 79400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत भी 1300 रुपए उछलकर 92200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 78,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। चांदी की कीमत भी 1,300 रुपए उछलकर 92,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि बृहस्पतिवार को चांदी 4,900 रुपए टूटकर 90,900 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी।
ALSO READ: शादी के सीजन में सोना-चांदी में आया उछाल, जानिए कितने बढ़े भाव...
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपए बढ़कर 79,000 रुपए के स्तर पर पहुंच गया जो बृहस्पतिवार को 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सकारात्मक रुख और घरेलू मांग में वृद्धि के कारण बाजार धारणा मजबूत हुई, जिससे मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई।
 
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, वर्तमान भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण एमसीएक्स पर सोने में सकारात्मक कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 20.60 डॉलर प्रति औंस या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 2,685.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।
ALSO READ: Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, शुक्रवार को सोने में मामूली कारोबार हुआ। सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर की बैठक में ब्याज दर में कटौती जारी रखने की संभावना के कारण इसमें तेजी आई, हालांकि इस सप्ताह की शुरुआत में मुद्रास्फीति के आंकड़े थोड़े अधिक रहे। एशियाई बाजार में चांदी भी 1.94 प्रतिशत बढ़कर 31.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

अगला लेख