dharma sangrah

सोना 480 रुपए गिरा, चांदी 3,000 रुपए से अधिक लुढ़की

Updated: मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (18:35 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर गिरावट के चलते मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 480 रुपए घटकर 47,702 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को सोना 48,182 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। चांदी भी 3,097 रुपए गिरकर 70,122 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी सोमवार को 73,219 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी।
ALSO READ: कृषि कानूनों को लेकर लोकसभा में हंगामा, मोदी सरकार को 11वें दौर की बातचीत पर भरोसा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,847 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। चांदी भी गिरकर 27.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका में राहत उपायों पर प्रगति नहीं होने से सोने में गिरावट रही। कारोबारियों और निवेशकों की मुनाफावसूली से भी दबाव रहा। 
 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा कि केंद्रीय बजट में शुल्क कटौती की घोषणा के बाद निवेशक उच्च स्तर पर कुछ मुनाफावसूली कर रहे हैं। 
(भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

विधायक समर्थक कर रहा था दबंगई, तंग आकर युवक ने कलेक्टर के सामने की आत्मदाह की कोशिश, ऐसे बची जान

भोपाल में लाठीचार्ज के विरोध में इंदौर में डॉक्टरों का प्रदर्शन, 11 बजे बाद ओपीडी बंद, दोषियों को सस्पेंड करने पर अड़े

दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल, बंगाल BJP बोली- बंगाली मछली कैसे छोड़ सकते हैं?

अगला लेख