suvichar

सस्ता हुआ सोना, क्या यही है खरीदने का सुनहरा मौका

Updated: सोमवार, 19 जुलाई 2021 (15:37 IST)
नई दिल्ली। सोने और चांदी के भावों में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई है। सर्राफा बाजार में कुछ दिनों से लगतार सोने के दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है। अगर आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
 
भारत में सोने की कीमत में सोमवार को भारी गिरावट देखी गई। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत बीते एक हफ्ते से उछाल पर थी, लेकिन हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ हुई है।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के मुताबिक सोना 48,076 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है। चांदी 0.4 प्रतिशत यानी 274 रुपए की गिरावट के साथ 68045 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों सपाट स्तर पर हैं। शुक्रवार को लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,812.83 डॉलर प्रति औंस हो गया था।
 
अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.6 प्रतिशत गिरकर 25.50 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि प्लैटिनम 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,100.55 डॉलर पर आ गया।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर सबसे बड़ा आर्थिक हमला, इकोनॉमिक डी-डे घोषित

Top News 20 August: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ईरान पर ट्रंप सख्त

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

अगला लेख