dharma sangrah

Gold-Silver Price : सोना 400 रुपए उछला, चांदी रही स्थिर

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2024 (23:02 IST)
Gold and silver price : आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 400 रुपए के उछाल के साथ 75,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि चांदी की कीमत 94,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 74,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
ALSO READ: Gold-Silver Price : सोना हुआ 370 रुपए महंगा, चांदी भी 91 हजार के पार
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। हालांकि चांदी की कीमत 94,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। संघ ने कहा कि सर्राफा बाजारों में सोना पिछले बंद भाव के मुकाबले 400 रुपए बढ़कर 75,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 12.60 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,380.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक-जिंस एवं मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा, सोने की कीमतों में सकारात्मक रुख रहा।
ALSO READ: लद्दाख में LAC के पास ITBP ने पकड़ा चीन से लाया गया 108 KG सोना, 2 हिरासत में
बृहस्पतिवार शाम को अमेरिका में जारी होने वाले कमजोर मुद्रास्फीति के आंकड़ों की उम्मीदों के कारण खरीदारी में तेजी आई, जिससे सितंबर की बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती की जा सकती है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतें भी बढ़कर 31.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख