Daily Horoscope
✕

Gold-Silver Price : सोने में मामूली गिरावट, चांदी में रही तेजी, जानिए क्‍या हैं भाव...

Updated: बुधवार, 22 मई 2024 (18:57 IST)
Gold and Silver Price : विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ 74600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 74,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 600 रुपए की तेजी के साथ 95,100 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
 
चांदी 600 रुपए चमकी : हालांकि चांदी की कीमत 600 रुपए की तेजी के साथ 95,100 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 94,500 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,417 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर कम है।
 
सोने में क्यों आई गिरावट : एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, बुधवार को सोने में और गिरावट आई, क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के हाल के बयानों का मूल्यांकन किया, जिसमें ब्याज दरों में कटौती के समय को कम करके आंका गया था।
ALSO READ: 20 फीसदी महंगा हुआ सोना, 2024 के पहले 3 माह में क्यों बढ़ी मांग?
उन्होंने कहा, कारोबारी अब बुधवार को जारी होने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि इनसे अमेरिकी केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति की दिशा के बारे में संकेत मिल सकता है।
 
हालांकि चांदी की कीमत बढ़त के साथ 31.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 31.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में सोना 171 रुपए की गिरावट के साथ 73,850 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
ALSO READ: चांदी ने लगातार दूसरे दिन रचा इतिहास, सोना हुआ फीका, जानिए क्‍या रहे भाव...
सबसे ज्यादा कारोबार वाला जून अनुबंध शाम साढ़े चार बजे 73,742 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निम्नतम स्तर को छू गया। इसके अलावा, जुलाई डिलिवरी वाला चांदी का अनुबंध भी 256 रुपए की गिरावट के साथ 94,469 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख