ramcharitmanas
✕

सर्राफा बाजार में सोना चमका, चांदी लुढ़की

Updated: सोमवार, 30 जनवरी 2017 (17:32 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू मांग में हुए सुधार से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना  लगातार दूसरे कारोबारी दिवस 20 रुपए चढ़कर 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, औद्योगिक मांग में आयी गिरावट से चाँदी 50 रुपए लुढ़ककर 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
        
दुनिया की अन्य मुद्राओं की अपेक्षा डॉलर में आई गिरावट तथा अमेरिकी नीतियों की अनिश्चितता से कुछ विदेशी बाजारों में सोने में बढ़त दर्ज की गयी लेकिन चीन, सिंगापुर आदि में नव वर्ष मनाए जाने के कारण एशियाई बाजारों में मांग रही सुस्ती से कुछ जगह इसके भाव उतर गए।
 
लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.95  डॉलर फिसलकर 1,189.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा लेकिन 0.80 डॉलर की चमक के साथ 1,191.90 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजारों में मांग घटने से सोने पर दबाव है। लंदन में चाँदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 17.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता) 
Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा होगी और मजबूत, तैनात होंगे NSG के अचूक निशानेबाज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

अयोध्या में बृजभूषण ने कहा- मैं नहीं लड़ूंगा चुनाव, अखिलेश से रिश्ते पर भी बोल

बालाघाट में बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, पीड़ित परिवारों से जमीन पर बैठकर की बात

पुणे से स्कूल पिकनिक पर गए 8 छात्र रायगढ़ के दिवेआगर बीच में डूबे

अगला लेख